Aapka Rajasthan

Jodhpur उत्साह से मनाई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती शहर के जालोरी गेट से नागोरी गेट सर्किल तक रैली

 
;

भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर में कई जगह पर रैली संगोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर के योगदान को याद किया। शहर के जालोरी गेट से नागोरी गेट सर्कल अंबेडकर प्रतिमा तक रैली भी निकली। इसमें हाथों में नीले झंडे और तिरंगा लिए उत्साह के साथ युवाओं ने हिस्सा लिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शहर के बासनी, सांगरिया, चौपासनी, पाल, प्रतापनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं की टोलियां जालौरी गेट पहुंची और यहां से जुलूस के रूप में नागोरी गेट सर्किल तक पहुंची।

रैली में शामिल होने भीमराव अंबेडकर के जयकारे भी लगाए। इस दौरान व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

युवा कांग्रेस जोधपुर की और से नागौरी गेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, युवा कांग्रेस जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष रामनिवास बुधनगर, पुखराज दिवराया सहित कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उपस्थित जनों ने संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया।इस दौरान डॉ आदम सिसोदिया, मनीष बिश्नोई, योगेश कच्छावा, अशोक भाटी, ठाकुर बिश्नोई, बजरंग रामावत, अक्षय दिवराया, राहुल कंडारा, सुधांशू, मुकेश दहिया, बलदेव दहिया, महिपाल कच्छावाह, ईश्वर, अरविंद सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।