Aapka Rajasthan

Jodhpur शहर कांग्रेस दक्षिण की जिला कार्यकारिणी घोषित सवा साल बाद कांग्रेस को मिली पूरी टीम, अभी उत्तर जिले को इंतजार

 
;

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, कांग्रेस पार्टी भी अब भाजपा की तर्ज पर चुनावी मोड को पूरी तरह से एक्टिव कर चुकी है। जोधपुर शहर को कई सालों बाद कांग्रेस की पूरी टीम मिली है।प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने जोधपुर शहर दक्षिण की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें संगठन महामंत्री सहित उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव सहित 70 लोगों की टीम बनाई गई है।जोधपुर शहर दक्षिण के अध्यक्ष नरेश जोशी है और उनके साथ संगठन महामंत्री का काम वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार वर्मा देखेंगे। कोषाध्यक्ष एनके दायमा को बनाया गया है।

यह होंगे जिला उपाध्यक्ष

बाबूलाल गहलोत, शांतिलाल लिंबा, सुरेश व्यास, सुनील मोहनोत, रामेश्वर गुर्जर, राम सिंह सांजू, विजय सिंह पवार, मैना देवी, देवेंद्र माथुर, राम देवानी, जफर खान, शेराराम सारण, कमल नाथावत, मनीष राठी और जगदीश भाटी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

यह होंगे महासचिव

सुरेंद्र नाग, प्रीतम शर्मा, शंकर सिंह मेड़तिया, लक्ष्मण नायक, योगेश गहलोत, मेहराज अंसारी, अजय शर्मा, विमला गुर्जर, ललित मेवाड़ा, सत्यनारायण भट्ट, जगदीश गांधी, साबिर हुसैन, जगदीश दाधीच, रेखा चौहान, राजेंद्र लूणिया सुरेश जोड़, नैना राम प्रजापत, डॉक्टर निंबाराम, सलीम मेहर और संदीप मेहता को महासचिव बनाया गया है।इसके अलावा 30 सचिव, दो प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने के करीब सवा साल बाद यह नियुक्ति की गई है। अब उत्तर जिला अध्यक्ष को भी अपनी टीम का इंतजार है।