Aapka Rajasthan

Jodhpur तीज महोत्सव में शामिल होने आये युवकों के बीच हुआ विवाद, आपस में की मारपीट

 
Alwar मारपीट कर सिर के बाल उखाड़े, दो पक्षों ने कराया मामला दर्ज

जोधपुर न्यूज़ डेस्क,  शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में काम करने वाले नेपाली युवकों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सरदारपुरा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बेडरूम के पास भवन में नेपाली समाज की ओर से तीज पर्व मनाया जा रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। यह किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच तकरार हो गई। एक बारगी मामला शांत करवा दिया गया। दोनों गुटों के युवक तीज पर मना करवाना हो गए।

तकरार करने वालों में मेडिकल कॉलेज के सामने रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक भी शामिल थे। जब वो रेस्टोरेंट पहुंचे तो झगड़ा करने वाले युवक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों आमने सामने हो गए और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे।

झगड़ा करते युवक पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। इसके चलते पंप पर तेल भरवाने के लिए आने वाले वाहन चालक में भय व्याप्त हो गया। मारपीट में एक युवक घायल हो गया जिससे बाद में हॉस्पिटल ले जाया गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों पक्षों से जुड़े नेपाल के बाद 12 युवकों को हिरासत में लिया।