Aapka Rajasthan

एयर ट्रैवलर्स को बड़ा झटका! जयपुर-जोधपुर की एकमात्र इंटरसिटी फ्लाइट हुई बंद, जानिए क्या है वजह ?

 
एयर ट्रैवलर्स को बड़ा झटका! जयपुर-जोधपुर की एकमात्र इंटरसिटी फ्लाइट हुई बंद, जानिए क्या है वजह ?

जोधपुर न्यूज़ डेस्क - नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जोधपुर एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें जोधपुर एयरपोर्ट को बड़ा झटका लगा है। एकमात्र इंट्रास्टेट जयपुर-जोधपुर फ्लाइट बंद कर दी गई है। सर्दियों में मुंबई और दिल्ली के लिए तीन-तीन फ्लाइट थीं, जो अब घटकर सिर्फ 2 रह गई हैं। अब जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी सिर्फ 7 शहरों- बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, पुणे और हैदराबाद से है। समर शेड्यूल 30 मार्च से लागू होगा, जो 25 अक्टूबर तक रहेगा। सर्दियों में एयरपोर्ट पर आखिरी फ्लाइट शाम 5:30 बजे होती थी, लेकिन गर्मियों में दिन बड़े होने के बावजूद जोधपुर एयरपोर्ट शाम 5:05 बजे बंद हो जाएगा। आखिरी फ्लाइट हैदराबाद के लिए है, जो शाम 4:30 बजे आएगी और 5:05 बजे रवाना होगी। हाईकोर्ट ने पूछा था, कब खुलेगा आसमान

करीब एक पखवाड़ा पहले लिब्रा इंडिया की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि जोधपुर एयरपोर्ट की सीमित क्षमता और प्रमुख शहरों से सीधी उड़ानें न होने के कारण शहर का पर्यटन और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर अपर्याप्त सुविधाओं के कारण राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का कामकाज भी बाधित हो रहा है।डीजीसीए की ओर से जारी समर शेड्यूल के अनुसार इस साल देशभर के 129 एयरपोर्ट से 25 हजार 610 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी, जो पिछले समर शेड्यूल से 5.5 फीसदी ज्यादा है। सबसे ज्यादा उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की 14 हजार 158 हैं।

जोधपुर से अनुमानित विंटर शेड्यूल (27 अक्टूबर से 31 मार्च)
क्रमांक. एयरलाइंस – संचालन – आगमन – आगमन – प्रस्थान – प्रस्थान
1- इंडिगो – 7 दिन – बेंगलुरु – 9.25 – 9.55 – बेंगलुरु
2- इंडिगो – 7 दिन – दिल्ली – 10.25 – 10.55 – दिल्ली
3- इंडिगो – 124567 – अहमदाबाद – 11.00 – 11.35 – अहमदाबाद
4- एयर इंडिया – 7 दिन – मुंबई – 11.05 – 11.45 – मुंबई
5- इंडिगो – 7 दिन – इंदौर – 12.20 – 12.45 – इंदौर
6- एयर इंडिया – 6 – दिल्ली – 13.20 – 13.55 – दिल्ली
7- इंडिगो – 7 दिन – मुंबई – 13.50 – 14.20 – मुंबई
8- इंडिगो – 123457 – पुणे – 14.00 – 14.30 - पुणे
9- एयर इंडिया - 123457 - दिल्ली - 14.20 - 15.00 - दिल्ली
10- इंडिगो - 123457 - हैदराबाद - 16.30 - 17.05 - हैदराबाद।

जोधपुर एयरपोर्ट: सर्दी से गर्मी में ये है बदलाव
1- सर्दी में एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 8.15 बजे दिल्ली-जोधपुर आती थी। इसके बाद मुंबई की फ्लाइट आती थी। इन दोनों को बंद कर दिया गया है। अब पहली फ्लाइट सुबह 9.25 बजे बेंगलुरु-जोधपुर आएगी।
2- जयपुर-जोधपुर फ्लाइट जो सुबह 10.30 बजे आती थी, उसे बंद कर दिया गया है।
3- अहमदाबाद की फ्लाइट अब सिर्फ 6 दिन के लिए है। यह बुधवार को नहीं चलेगी।
4- हैदराबाद और पुणे की फ्लाइट भी 6 दिन के लिए चलेगी। यह शनिवार को नहीं चलेगी।
5- सबसे ज्यादा ट्रैफिक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।