Aapka Rajasthan

Balotra बस हादसा: ओवरस्पीड को लेकर प्रत्यक्षदर्शी का बड़ा बयान

 
Balotra बस हादसा: ओवरस्पीड को लेकर प्रत्यक्षदर्शी का बड़ा बयान

जिले में हुए बस हादसे को लेकर अब प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सामने आने लगे हैं। हादसे के चश्मदीद रमेश बिश्नोई ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रमेश बिश्नोई ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। यात्रियों ने ड्राइवर को टोका भी था और बस धीरे चलाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, “हमने ड्राइवर से कहा था कि भाई बस को धीरे चलाओ, लेकिन उस समय उसने कोई जवाब नहीं दिया। करीब पांच मिनट बाद आगे जाकर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।”

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हादसे की मुख्य वजह बस की ओवरस्पीड थी। उनका कहना है कि यदि बस नियंत्रित गति में होती तो दुर्घटना टल सकती थी या नुकसान कम हो सकता था।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्री वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।