Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जोधपुर में रणबंका आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, 8 दमकलों की मदद से पाया आग पर काबू

 
Rajasthan Breaking News: जोधपुर में रणबंका आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, 8 दमकलों की मदद से पाया आग पर काबू

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि जोधपुर शहर के सांगरिया क्षेत्र में स्थित हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बनाने की एक फैक्ट्री भीषण आग लग गई। लकड़ी से बने हैंडीक्राफ्ट उत्पादों में आग बहुत तेजी से फैली और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। शहर के विभिन्न स्टेशनों से पहुंची 8 दमकलों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग लगने से फैक्ट्री में लाखों रुपए का तैयार उत्पाद व कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। इस आग फैक्ट्री में लाखों रूपए के नुकसान अनुमान लगाया जा रहा है।

श्रीगंगानगर में पंजाब के चार तस्कर गिरफ्तार, जानिए राजस्थान से जुडी हर छोटी-बड़ी खबर बस 30 सेकंड में

02

जुणावो की ढाणी क्षेत्र में स्थित रणबंका आर्ट एंड क्राफ्ट में कल रात करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में कुछ ही लोग थे और वे भी सो रहे थे। गार्ड ने फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लगती देखी तो उसने चिल्लाकर वहां सो रहे लोगों को जगाया। इसके बाद लोगों ने स्वयं के स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकम रहे। इसके बाद बीफायर ब्रिगेड को फोन किया गया। पहले बासनी से दो फायर ब्रिगेड को भेजा गया। आग की विकरालता को देखते हुए बाद में बासनी से एक और, शास्त्री नगर से तीन, बोरनाडा से दोव नागौरी गेट से एक फायर ब्रिगेड बुलाई गई। सभी ने मिलकर आज सुबह तक आग पर काबू पाया है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस बना जंग का मैदान, दो छात्र नेताओं के कार्यकर्ताओं में चले जमकर लात घूसे, देखें वीडियो

02

रणबंका आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारियों ने आग लगी है। वहीं हवा तेज होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और इसने पूरे फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल को भी तेज हवा के बीच आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। अभी इस आगजनी के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।