Aapka Rajasthan

Jodhpur बहन की लव मैरिज से नाराज भाई का बहनोई पर हमला, 3 गिरफ्तार

 
;

जोधपुर न्यूज़ डेस्क, नागौरी गेट पुलिस ने हत्या का प्रयास मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बहन के लव मैरिज करने से नाराज आरोपी भाई ने बदला लेने के लिए बहनोई पर जानलेवा हमला किया। पुलिस आरोपियों से घटना में उपयोग किए गए हथियारों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी शेषकरण ने बताया है मामले के मुख्य आरोपी विशाल उर्फ उनिया पुत्र राजेश, कुश धारू और अमित सभी निवासी वाल्मीकि बस्ती रामबाग को गिरफ्तार किया।

20 जनवरी को कागा कॉलोनी निवासी सुनील पुत्र राजाराम ने केस दर्ज कराया था कि वह अपने साथी के साथ स्कूटी पर कचहरी से शिप हाउस नगर निगम दफ्तर की तरफ जा रहा था। तब पीछे से बाइक पर आए आरोपी उनिया उर्फ सोनू, कुश, अमित व अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। स्कूटी से नीचे गिरने के बाद उस पर तलवारों से वार किया, उसने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।