Aapka Rajasthan

Jhunjhunu आप वोटर हेल्पलाइन के जरिए घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं

 
Jhunjhunu आप वोटर हेल्पलाइन के जरिए घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं

झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, झुंझुनू चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए एप मतदाताओं के लिए कारगर साबित हो रहे है। मतदाता घर बैठे ही कई तरह की जानकारी हासिल कर रहे है। इनमें सबसे उपयोगी वोटर हेल्पलाइन एप है। इसके जरिए प्रत्येक मतदाता घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है। एप पर उपलब्ध सर्च नेम लिंक पर क्लिक कर उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से अपना नाम ढूंढा जा सकता है। ई-एपिक कार्ड उपलब्ध होने की स्थिति में बार कोड, क्यूआर कोड एवं ईपिक नंबर के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में खोजा जा सकता है।

इस एप पर अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि विवरण दर्ज करने पर अपना नाम मतदाता सूची में क्रम संख्या, मतदान केन्द्र का नाम एवं पता आदि विवरण देखा जा सकता है। बार कोड, क्यूआर कोड एवं ईपिक नंबर के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में खोजा जा सकता है।

चुनाव में एप बन रहे मददगार - Dainik Bhaskar

ये जानकारी उपलब्ध

अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि दर्ज कर अपना नाम सूची में क्रम संख्या, मतदान केन्द्र का नाम एवं पता देखा जा सकता है। ये एप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।