कुम्हारों का मोहल्ला में सफाई व्यवस्था चरमराई, नालियां जाम होने से फैली गंदगी और बदबू
शहर के वार्ड नंबर 60 स्थित कुम्हारों का मोहल्ला में पिछले दो महीनों से नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल गई है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में मच्छरों की भरमार होने से डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
लोगों ने बताया कि कई बार नगर निकाय को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं।
