Jhunjhunu राजस्थान में करीब दो लाख किसान 30 जून तक चुका सकेंगे ब्याज मुक्त ऋण
![Jhunjhunu राजस्थान में करीब दो लाख किसान 30 जून तक चुका सकेंगे ब्याज मुक्त ऋण](https://aapkarajasthan.com/static/c1e/client/91529/uploaded/3e71be4fc04113ab5d68cd802c335e0c.avif?width=968&height=500&resizemode=4)
झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, झुंझुनू खरीफ सीजन में सहकारी बैंकों से ब्याज मुक्त कर्ज लेकर समय पर नहीं चुकाने वाले सैकड़ों किसान डिफॉल्टर घोषित हो जाएंगे। अपेक्स बैंक (दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि) ने किसान डिफॉल्टर घोषित ना हो, इसके लिए बकाया ऋण चुकाने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। झुंझुनूं जिले में 1131 किसानों पर 3.66 करोड़ का ऋण बकाया चल रहा है। प्रदेश में किसानों पर 635.02 करोड़ का फसली ऋण बकाया है। प्रदेश में 1 लाख 94 हजार 872 किसान 31 मार्च तक खरीफ सीजन का बकाया लोन नहीं चुका पाए थे। इससे ये किसान नए ब्याज मुक्त लोन के लिए डिफॉल्टर हो गए। हालांकि तिथि बढ़ने से इन किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा और उन्हें अब ब्याज व दंडनीय ब्याज का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। ऋण लेकर समय पर नहीं चुकाने वाले डिफाॅल्टर किसानों की सबसे ज्यादा संख्या बाड़मेर, नागौर व जैसलमेर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं।
जिला | किसान | बकाया(करोड़ में) |
झुंझुनूं | 1131 | 3.66 |
सीकर | 1917 | 7.61 |
चूरू | 1689 | 3.17 |
बाड़मेर | 68723 | 209.21 |
जैसलमेर | 18321 | 92.34 |
जोधपुर | 11054 | 59.94 |
जालौर | 8954 | 25.81 |
नागौर | 21737 | 56.72 |
बीकानेर | 14691 | 30.12 |
अलवर | 6448 | 21.81 |
भीलवाड़ा | 4380 | 17.17 |
पाली | 3091 | 12.64 |
झालावाड़ | 4375 | 11.9 |
श्री गंगानगर | 3045 | 1178 |
बांसवाड़ा | 4000 | 10.98 |
चितौड़गढ़ | 3377 | 10.88 |
हनुमानगढ़ | 2365 | 6.84 |
डूंगरपुर | 3180 | 6.84 |
अजमेर | 1886 | 5.14 |
उदयपुर | 1660 | 5.08 |
भरतपुर | 1785 | 4.8 |
जयपुर | 1173 | 3.33 |
बारा | 718 | 2.51 |
सिरोही | 636 | 2.47 |
दौसा | 851 | 238 |
कोटा | 374 | 1.63 |
टोंक | 504 | 1.56 |
बूंदी | 308 | 1.11 |