नगर परिषद चुनाव: 60 वार्डों में 100 महिला प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस ने भी उतारीं महिला उम्मीदवार
नगर परिषद चुनाव में इस बार महिला प्रत्याशियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। 60 वार्डों में होने वाले चुनाव में कुल 100 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी महिलाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 18 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ रही हैं।
महिला प्रत्याशियों के प्रचार की कमान संभाल रहे परिजन
चुनावी मैदान में उतरी महिला प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में उनके परिवार के सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कई जगहों पर पति, पिता, भाई और ससुर जनसंपर्क की कमान संभालते नजर आ रहे हैं।महिला उम्मीदवारों के समर्थन में परिवार के सदस्य घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और वोट की अपील कर रहे हैं।
कई वार्डों में महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी से कई वार्डों में चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय महिला प्रत्याशी भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही हैं।अब मतदान के बाद ही तय होगा कि मतदाता किन महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हैं और कौन नगर परिषद की राजनीति में अपनी जगह बनाने में सफल रहती हैं।
