Aapka Rajasthan

Jhunjhunu राजस्थान में 13939.99 हेक्टेयर वन भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा है

 
Jhunjhunu राजस्थान में 13939.99 हेक्टेयर वन भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा है
झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, झुंझुनू राज्य में वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण भू-माफियाओं के हौसले बुलंद होते गए और देखते ही देखते राजस्थान में 13939.99 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई। स्थिति यह हो गई है कि वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में राजस्थान दसवें नंबर पर है। इससे पर्यावरण प्रेमियों में रोष व्याप्त है।

आंकड़ों में सामने आई सच्चाई

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 13939.99 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण हो रखा है। रिपोर्ट के अनुसार वन भूमि पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण कर्नाटक में है, वहां पर 76196.64 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा बताया गया है। इस हिसाब से राजस्थान देश में दसवें नम्बर पर है। राज्य में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों के सर्वेक्षण और सीमांकन, सीमा स्तंभों के निर्माण, फील्ड स्टॉफ द्वारा नियमित रूप से गश्त लगाने के उपाय किए जाते हैं। वनों की सुरक्षा, संरक्षण और प्रबंधन के लिए स्थानीय समुदाय को शामिल करते हुए ग्राम स्तर पर संयुक्त वन प्रबंधन समितियां स्थापित की गई हैं।

राज्य अतिक्रमण (हेक्टेयर में)

आंध्रप्रदेश 25211.11

असम 340748

अरुणाचल प्रदेश 3450.43

बिहार 74.01

छत्तीसगढ़ 7645.84

गुजरात 25.24

गोवा 00

हरियाणा 1316.44

हिमाचल प्रदेश 6252.00

झारखंड 304.57

जम्मू-कश्मीर 9809.65

कर्नाटक 6196.64

केरल 5024.54

मध्यप्रदेश 54173.28

महाराष्ट्र 228.81

मणिपुर 2213.82

मेघालय 9816.31

मिजोरम 10707.91

नागालैंड 25.89