कैराना सांसद इकरा हसन का बयान: संसद में सिर्फ दो मुस्लिम महिला सांसद, बेटियों की शिक्षा पर जोर जरूरी
Jun 29, 2026, 11:17 IST
उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद इकरा हसन ने देश में मुस्लिम महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद संसद में केवल दो मुस्लिम महिला सांसद हैं, जो स्थिति को गंभीर रूप से दर्शाता है।
इकरा हसन ने कहा कि यह आंकड़ा हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हमें अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं और बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकता है।
