Aapka Rajasthan

Jhunjhunu यमुना जल पर हमारा अधिकार है, हम इसे लेकर रहेंगे

 
Jhunjhunu यमुना जल पर हमारा अधिकार है, हम इसे लेकर रहेंगे

झुंझुनूं न्यूज़ डेस्क, झुंझुनूं नहर के पानी की मांग को लेकर जिलेभर के किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। किसानों ने कहा कि यमुना का पानी उनका हक है और वे अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे। यमुना जल महा संघर्ष समिति के आव्हान पर दिए धरने में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया । धरने में महिलाएं भी आई। धरने की शुरुआत में शहीद बालूराम को दो मिनट का मौन धारण कर श्रदांजलि दी । यमुना जल महासंघर्ष समिति के सदस्य यशवर्द्धन सिंह शेखावत ने यमुना जल समझौते व बाद के कानूनी पक्ष के बारे में बताया । इस दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही। कलक्ट्रेट के दोनों दरवाजों पर बेरीकेड लगाए गए।

सभा को सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, पिलानी विधायक पितराम काला,फूलचंद ढेवा, फूलचंद बर्वर ,रामचंद्र कुलहरि,शेर सिंह नेहरा,विधाधर गिल,निरंजन लाल, बजरंग हमीरपुर महावीर प्रसाद यादव, बजरंग लाल नेहरा,सुरेश महला,अजय तसीङ,मूलचंद खरींटा,इंद्राज सिंह चारावास, रविंद्र पायल, सुमेर सिंह बुडानिया,ओमप्रकाश झारोङा,रणवीर सिंह, सुभाष हमीनपुर, ताराचंद गुप्ता, सुमेर धाबाई, गजराज कटेवा,रमेश मील,कैलाश यादव, रामनिवास डूडी, रामनिवास थाकन, नरेश एडवोकेट, विजेंद्र शास्त्री,बजरंग बराला,कर्मवीर सिंह, मनफूल सिंह, जयपाल बसेरा,आशीष पचार, पोकर सिंह, ताराचंद, धर्मपाल गुर्जर, पार्षद मकबूल, राहुल जाखङ, राजेश खटाणा,विजेंद्र लांबा, होशियार सिंह चाहर, अरविंद गढवाल, मनोज सिंह, मदन सिंह यादव, गिरधारीलाल महला व प्रवीण कृष्णिया ने भी सम्बोधित किया।  सदस्यों ने बताया कि 15 फरवरी को 11 बजे अंबेडकर पार्क झुंझुनूं में समिति की बैठक होगी। बैठक में ग्राम कमेटियां बनाई जाएगी। इसके बाद 20 फरवरी को सभी गांवों में धरना दिया जाएगा।

यह उठाई प्रमुख मांग

-वर्ष 1994 में हुआ यमुना जल समझौता लागू किया जाए।

-नहर की डी पी आर की तकनीकी स्वीकृति दी जाए।

-राजस्थान तथा हरियाणा के बीच एमओयू करवाया जाए।