Aapka Rajasthan

राजस्थान पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

 
राजस्थान पुलिस को देखते ही गैंगस्टर ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, राजस्थान के झुंझुनूं में मंगलवार को हरियाणा पुलिस से घिरे हुए मोस्ट वांटेड अपराधी ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। इस घटना से झुंझुनू क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बदमाश संजय उर्फ भेड़िया हरियाणा में मोस्ट वांटेड अपराधी था। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इस दौरान मुखबिर को सूचना पर हरियाणा पुलिस वांटेड संजय को ट्रेस करते हुए खानपुर पहुंची। वांटेड संजय काफी दिनों से खानपुर में छिपा हुआ था। इस दौरान पुलिस को देखकर उसने खुद को गोली मार ली। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वांटेड संजय पुलिस बचकर झुंझुनू आया

जानकारी के अनुसार हरियाणा का वांटेड संजय उर्फ भेड़िया पुलिस से बचते हुए राजस्थान की सीमा में दाखिल होकर खानपुर आया। वह काफी दिनों से खानपुर में छिपा हुआ था। इस दौरान हरियाणा पुलिस भी उसका लगातार पीछा कर रही थी। इस बीच झुंझुनू के सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर क्षेत्र में पुलिस ने बदमाश संजय को घेर लिया। इस दौरान बदमाश संजय ने पुलिस से बचने के लिए उन पर दो हवाई फायर किए, लेकिन पुलिस का शिकंजा देख कर बाद में उसने खुद की कनपटी पर फायर कर लिया। गोली लगते ही बदमाश संजय वहीं ढेर हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश के खिलाफ हरियाणा में 20 संगीन मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि कलिहाना चरखी दादरी निवासी संजय उर्फ भेड़िया हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी है। उसके खिलाफ हरियाणा में हत्या, लूट के 20 संगीन मामले दर्ज हैं। इसके चलते हरियाणा पुलिस ने संजय पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। काफी तलाश के बाद भी संजय हरियाणा पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इस बीच मंगलवार को मुखबिर के जरिए संजय के खानपुर में छिपे होने का पता लगा। इस पर हरियाणा पुलिस उसके पीछे लग गई। इस दौरान खानपुर में संजय को पकड़ते समय यह घटना सामने आई।