Aapka Rajasthan

Jhunjhunu कपड़े की दुकानों में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

 
Jhunjhunu कपड़े की दुकानों में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, झुंझुनूं के मलसीसर में देर रात कपड़ों की दो दुकानों में आग लग गई। करीब 3 से 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों दुकानों में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। दोनों दुकानों में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। बढ़ती आग को देखकर अफरा-तफरी हड़कंप मच गया।

कपड़ों की दुकानों में लगी आग, 50 लाख का नुकसान
मलसीसर कस्बे के अर्चना हॉस्पिटल के सामने चौमाल भवन के नीचे दो कपड़े की दुकानें हैं। इन दोनों दुकानों में रात करीब 12 बजे धुंआ निकलता हुआ दिखाई। रास्ते से गुजर रहे लोगों को दुकान में आग लगने का पता चला। किसी ने दुकानों के मालिक अजय कुमार भूदा का बास को सूचना दी है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती गई। झुंझुनूं से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मलसीसर पहुंची। करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पास ही स्थित कूलर की दुकान में भी कई कूलर जल गए। वहीं, दुकान के ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर एक कमरे में फर्नीचर रखा था। उसे समय रहते निकल लिया। दो दमकल ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। आग से करीब 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।