Aapka Rajasthan

सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल घायल, रॉन्ग साइड से आई कार ने मारी जोरदार टक्कर

 
सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल घायल, रॉन्ग साइड से आई कार ने मारी जोरदार टक्कर

राजस्थान के चूरू में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क किनारे बाइक लेकर पैदल जा रहे एक कॉन्स्टेबल को रॉन्ग साइड से आ रही एक बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कॉन्स्टेबल उछलकर कार के शीशे से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल कॉन्स्टेबल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।