Aapka Rajasthan

Jhunjhunu के फतेहसरी में मरे पड़े मिले 15 मोर, तीतर, चूहे और अन्य पक्षी भी मरे मिले

 
Jhunjhunu के फतेहसरी में मरे पड़े मिले 15 मोर, तीतर, चूहे और अन्य पक्षी भी मरे मिले

झुंझुनूं न्यूज़ डेस्क, झुंझुनूं के फतेहसरी गांव में शुक्रवार को 15 मोरों की मौत हो गई। इसके अलावा तीतर, चूहे और अन्य पक्षी भी मृत पाए गए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मोरों की मौत कैसे हुई। मौके पर कई मोर घायल भी मिले हैं। इलाके में पहली बार इतने मोर मृत पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार देवगांव से फतेहसरी जाने वाली कच्ची सड़क पर आज सुबह बड़ी संख्या में मोर मृत पड़े थे, इसके अलावा कई मोर घायल अवस्था में घूम रहे थे. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच की ओर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।

इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 15 मोरों सहित अन्य पक्षी मृत मिले। इसके कई घायल मोर तड़पते मिले। वन विभाग की ओर से मौके पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आस-पास कोई दाना नहीं मिला है, जिससे लगता है कि शिकारियों ने मोरों को जहरीला दाना खिलाकर मार डाला होगा. मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद चलेगा। फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल टीम कर रही है।