Jhalawar श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी खानपुर में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ

झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, झालावाड़ श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी खानपुर में एलक नम्रसागर महाराज के आशीर्वाद व चंदा दीदी, ऋतुकला दीदी, उषा दीदी के सानिध्य मे कार्तिक मास की अष्ठानिका पर्व पर सोमवार को अष्ठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान की ध्वजारोहण व शोभायात्रा निकाल कर प्रारंभ किया। राजनीतिक जन चेतना मंच नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि सोमवार को गाजे-बाजे से चांदखेड़ी से विद्यासागर भवन ले गए। वहा रिद्धि मंत्रों से भूमि शुद्धि कर सुबह 8.30 बजे श्रीजी का पांडुकशिला पर अभिषेक शांतिधारा की। विधान मे सभी इंद्र इंद्राणियों के चयन हुए।
शास्त्री ने विधान के नियमो से अवगत कराया। मुख्य पुण्यार्जक रमेशचंद, शंकरलाल, ब्रह्मचारिणी उषा दीदी, द्रव्य सामग्री पुण्यार्जक भगवान स्वरूप पदम कुमार देवरी वाला परिवार मिला। विधान की प्रथम दिवस की विधिवत पूजन प्रांरभ किया और महाराज के प्रवचन व आहारचर्या सम्पन्न हुए। बृजेश शास्त्री महुआ वालों के सानिध्य मे संगीतमय पूजन प्रतिष्ठाचार्य किया। शाम को बाहर से पधारी नाटिका पार्टी, धार्मिक, शिक्षाप्रद, नाटिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। स्थानीय बच्चो व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विश्व स्मरण दिवस कार्यक्रम हुआ
खानपुर| ओम शांति ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र खानपुर पर सड़क यातायात पीिड़तों के लिए विश्व स्मरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना में पीिड़तों के लिए सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान मनोज कागला, ऋषभ जैन, गोविंद गुप्ता सहित मौजूद रहे। संचालन ब्रह्माकुमारी लीना दीदी ने किया।