Aapka Rajasthan

Jhalawar मनोहरथाना में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

 
Jhalawar मनोहरथाना में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव
झालावाड़ न्यूज़ डेस्क,  मनोहरथाना में आज सर्व ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आज सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो कस्बे के मुख्य मार्ग होते हुए निकल गई। उसके बाद चरण पादुका पूजन कार्यक्रम व महाआरती का आयोजन हुआ। समाज के महिला और पुरुष द्वारा गौशाला में पहुंचकर गौ वंशों को हरे चारे आदि का भोजन कराया। दिनेश शर्मा ने बताया कि आज परशुराम जन्मोत्सव पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें आज ब्राह्मण समाज द्वारा मनोहरथाना में जन्मोत्सव के निमित्त विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। समाज के महिला एवं पुरुषों ने सुबह प्रभात फेरी निकली गई। शुभ मुहूर्त में ब्राह्मण समाज के महिला पुरुषों ने भगवान परशुराम जी का पादुका पूजन किया। समाज के सभी लोग श्रीकृष्ण गोशाला में पहुंच कर गोवंशों को हरे चारे का भोजन कराया।

लोगों ने श्रीकृष्ण गोशाला में गोवंशों को हरे चारे का भोजन कराया वहीं 18 मई को क्षेत्र के बुधवाडा, बनेठ, जावर, चदीपुर, शोरती, कामखेड़ा, कोलूखेड़ी कलां, गुरडी, कण्डारी, आंवल्हेड़ा जैसे 2 दर्जन गांवों से ब्राह्मण के महिला पुरुष इकट्ठा होंगे। 18 मई को परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 17 मई को कालिंदी तट बालाजी मंदिर पर संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन होगा। 18 मई को अभिषेक, संस्कृति कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह, शोभायात्रा जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान गोपाल पंचोली, रघुनन्दन शर्मा, मधुसूदन शर्मा, अत्रि गौतम, कैलाश दाधीच, हरिश शर्मा कंडारी, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, प्रेम बिहारी शर्मा, अमित शर्मा, दिनेश बोहरा, विश्वम्भर दयाल शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, सुरेश काग्निया, वर्षा शर्मा, रिनी गौतम, अनिता शर्मा, राजकुमारी पंचोली, पूजा पारीक, सपना शर्मा, सरोज शर्मा, किरण , सीमा दाधीच सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।