Aapka Rajasthan

मत्स्य जयंती पर खानपुर पहुंचे किरोड़ीलाल मीणा! लोगों को दिया शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश, इंदिरा गांधी पर दिया सनसनीखेज बयान

 
मत्स्य जयंती पर खानपुर पहुंचे किरोड़ीलाल मीणा! लोगों को दिया शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश, इंदिरा गांधी पर दिया सनसनीखेज बयान 

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना सोमवार को झालावाड़ जिले के खानपुर में मत्स्य जयंती समारोह में शामिल हुए। मत्स्य भगवान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मीना विकास सेवा समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। मंत्री मीना ने अपने संबोधन में नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने पुराने समय की शैक्षिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए समाज को कुरीतियों को त्याग कर भाईचारे से रहने का संदेश दिया।

किरोड़ी लाल मीना ने जनशक्ति का उदाहरण देते हुए आपातकाल के दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ने सभी नेताओं को जेल में डाल दिया था, लेकिन जनता ने उन्हें चुनाव में हरा दिया। झालावाड़ के विकास पर बोलते हुए उन्होंने भैरू सिंह और वसुंधरा राजे की सरकारों की तारीफ की। मीना समाज के जिला अध्यक्ष रामसिंह मीना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीना और मीना समाज के राष्ट्रीय महासचिव हुकुम चंद मीना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री शाम साढ़े चार बजे खानपुर पहुंचे और शाम साढ़े छह बजे वहां से रवाना हुए। इससे पहले रविवार को मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया।