Aapka Rajasthan

Jhalawar पूरे दिन मौसम बारिश वाला रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई

 
Jhalawar पूरे दिन मौसम बारिश वाला रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई
झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, झालावाड़ जिले में सोमवार को दिनभर बरसात सा मौसम रहा लेकिन बादल बरसे नहीं। पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे गर्मी और तपन से राहत मिली। हालांकि इस दौरान उमस का जोर रहा। बादलों की स्थिति देख लोगों को ऐसा लग रहा था कि आज तो अच्छी बरसात होगी लेकिन दिनभर फुहारों के इंतजार में ही बीत गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिलने लगी है। दिनभर बादलों का डेरा और मौसम को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब मानसून ज्यादा दूर नहीं है। उमस को देखते हुए भी अच्छी बरसात के संकेत मिल रहे हैं। नौतपा में भी अच्छी तपन से किसानों को भी अब अच्छी बारिश की उम्मीद है। विशेषज्ञों की माने तो रोहिणी का तपना अच्छी बरसात के साथ अच्छी उपज का संकेत माना जाता है। रोहिणी में सूर्य के प्रवेश के पहले 4 दिन अच्छे तपे तो आषाढ़ के महीने में अच्छी बरसात, मध्य में अच्छा तपे तो सावन-भादो में अच्छी बरसात, अगर अंत तक रोहिणी अच्छी तपे तो चौमासा में अच्छी बरसात होने का संकेत है। यदि रोहिणी नक्षत्र में बरसात होती है तो उसे शुभ नहीं माना जाता। इस बार पूरे नौतपा में पारे में उछाल रहा जो अच्छी बारिश का संकेत है।