Jhalawar राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, 23 सितंबर तक चलेगी
Sep 17, 2024, 15:45 IST
झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, खेल संकुल में 17 और 19 वर्ष के छात्र छात्राओं की 68वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 17 से 23 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में 50 जिलों की 200 टीम के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 475 लड़के और 475 लड़कियां हैं।मुख्य अतिथि आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुदंर शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घटान किया। उन्होंने कहा कि खेलो को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है। झालावाड़ में खेल संकुल में उच्च स्तर की सुविधा उपलब्ध है। अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर अजयसिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि खेल में अच्छाई है उसे ग्रहण करें, कमियां मैदान पर छोड़कर जाएं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि खुशी का अवसर है झालावाड़ में यह प्रतियोगिता हो रही है। यहां अब तक राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कई मैच हुए है, खेल को खेल की भावना से खेलें। अगर खिलाड़ियों ओर शिक्षकों को कोई समस्या नहीं होतो जानकारी दें। विशिष्ट अतिथि एसपी ऋचा तोमर, सभापति संजय शुक्ला समेत आथिति मंचासीन रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।डीईओ हेमराज पारेता ने खेल प्रतियोगिता की जानकारी दी। प्रतियोगिता में 50 जिलों की 200 टीम के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 475 लड़के और 475 लड़कियां हैं। सीडीओ प्रकाशचंद सोनी, कृपा शंकर शर्मा, अनिल, सुमन, यतन यादव आयोजक प्रिंसिपल अनिता शर्मा भी मौजूद रही।
