Aapka Rajasthan

Jhalawar भारतीय किसान संघ का महापड़ाव शाम जारी, दिया धरना

 
Jhalawar भारतीय किसान संघ का महापड़ाव शाम जारी,  दिया धरना
झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, झालावाड़ भारतीय किसान संघ के बैनर तले और तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर एक बजे से किसानों ने कृषि उपज मंडी प्रांगण से रैली निकाली। वहीं नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया और महापड़ाव कर उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरना शाम तक जारी रहा।

फसलें खराब हो गई थी

तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया ने बताया कि पिड़ावा तहसील के किसानों की फसलें 2022-23 में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से पूरी तरह खराब हो गई थी। जिनका 2022-23 का रबी फसल खराबा का अभी तक मुआवजा एवं बीमा खातों में नहीं डाला और जिसका सर्वे में खराबा 50 प्रतिशत बताकर जिसका बीमा व मुआवजा 34000 रुपए देना तय किया था। वह किसानों के खाते में शीघ्र डाला जाए और वर्तमान में मौसम खराब होने के कारण हुई फसलों का भी सर्वे शीघ्र करवाया जाए। मौके पर जिला मंत्री कालूराम दांगी, तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सिसोदिया, जिला पर्यावरण मंत्री रामनारायण दांगी, सुनेल तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा, रायपुर तहसील मंत्री बालचन्द दांगी ,उपाध्यक्ष प्रहलाद सुतार, मंत्री गोपाल दांगी, बालाराम पाटीदार, गोविन्दराम पाटीदार गेलानी, मुकेश पाटीदार, रतनलाल गेलानी, दरबार सिंह, दौलतराम, मनोहरलाल, धीरप सिंह, बालमुकुंद, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह, प्रकाश सिंह और गोरधन सिंह आदि भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे और नाराजगी जताई।