'मारना नहीं था, ज़िंदगी भर का दर्द देना था...' मुस्कान से भी ज्यादा बड़ी हैवान निकली राजस्थान की नई-नवेली दुल्हन, जानिए हैवानियत का पूरा मामला
राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी इलाके में पति की जीभ काटे जाने के पूरे मामले का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। पत्नी को पहले गिरफ्तार किया गया और बाद में पूछताछ के लिए दो सप्ताह से अधिक समय तक रिमांड पर रखा गया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई और उसके बाद ही पूरा मामला सामने आ सका। उसने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और वह उसे पसंद नहीं करती थी, इसलिए वह उसे सजा देना चाहती थी।
वह उसे मारना नहीं चाहती थी बल्कि उसे दर्द देना चाहती थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बकानी पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को 26 वर्षीय कन्हैया लाल नामक युवक की जीभ काटी गई थी। उसकी पत्नी रवीना को रंगे हाथों पकड़ा गया था। वह दरांती से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया था। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया और पंद्रह दिन तक पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसने अपने पति का तार से गला घोंट दिया था, वह उसे मारना चाहती थी।
लेकिन जब उसकी जीभ बाहर आ गई तो उसने उसे दांतों से काटकर फेंक दिया। वह भी मरना चाहती थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति उसे परेशान करने लगा था। वह शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और गंदी हरकतें करता था, जो उसे पसंद नहीं था। इस वजह से लगभग हर दिन झगड़ा होता था, लेकिन परिवार के लोग बीच-बचाव कर देते थे। 20 मार्च को भी झगड़ा हुआ और झगड़े के बाद रवीना ने पहले अपने पति की पिटाई की। जब वह बेहोश हो गया तो उसने तार से उसका गला घोंट दिया। जब उसकी जीभ बाहर निकली तो उसने जीभ काटकर फेंक दी।
