Aapka Rajasthan

Jhalawar खानपुर के देवधाम गोलाखेड़ी में धूमधाम से मनाई गई 1113वीं जयंती

 
Jhalawar खानपुर के देवधाम गोलाखेड़ी में धूमधाम से मनाई गई 1113वीं जयंती

झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, झालावाड़ की खानपुर तहसील स्थित देवधाम गोल्याखेड़ी में भगवान देवनारायण का 1113वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। देवधाम गोल्याखेड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित 8वें वार्षिक कार्यक्रम में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।सुबह 10 बजे देवपुरा स्थित देवनारायण मंदिर से निकली शोभायात्रा में देव ध्वज और भगवान देवनारायण मालासेरी की झांकी को हर घर तक ले जाया गया। सर्व समाज के लोगों ने अपने परिवार के साथ आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

धर्म सभा में संत गुरुदेव दयाराम दास बैरागी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि लक्ष्मण गुर्जर (नेकाड़ी संभाग उपाध्यक्ष, राजस्थान गुर्जर महासभा) और अध्यक्ष सौदान गुर्जर (जिलाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर महासभा) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में महावीर गौतम और गोरधन गुर्जर भी मौजूद रहे।

खानपुर के देवधाम गोल्याखेड़ी में देवनारायण जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा। - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम में भामाशाहों और वरिष्ठ समाज नागरिकों का सम्मान किया गया। शाम को गोटिया गोलू गुर्जर की ओर से हीरामन बाबा की जोत जलाई गई और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात भर देवनारायण भगवान, हिरामन बाबा और माता साडू के जयकारे गूंजते रहे।मनोज गुर्जर, रामबिलास गुर्जर, रामेश्वर मालव और भीमराज मालव के प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर गोल्याखेड़ी, देवपुरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।