Aapka Rajasthan

Jalore जिले के खिलाडिय़ों ने 5 गोल्ड, 6सिल्वर, 2 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदकों पर कब्जा, श्रीगंगानगर में आयोजित हुई खेलो इंडिया महिला वुशू

 
 Jalore जिले के खिलाडिय़ों ने 5 गोल्ड, 6सिल्वर, 2 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदकों पर कब्जा, श्रीगंगानगर में आयोजित हुई खेलो इंडिया महिला वुशू

जालोर न्यूज़ डेस्क,श्रीगंगानगर में 28 व 29 अगस्त को आयोजित खेलो इंडिया महिला वुशू लीग में जिले की खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय वुशु संघ, राजस्थान वुशु संघ एवं श्री गंगानगर वुशु संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

जिला वुशु संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा एवं अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में सनाया बेनीवाल, इशिता चौधरी, दिव्या गोदारा ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि तालु स्पर्धा में वंदना चौहान ने दोहरा स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार, तालु स्पर्धा में कासवी सोनी ने दोहरा रजत पदक, सुनीता चौधरी, वैशाली, अदिति मंडलावत, आराध्या बिश्नोई ने रजत पदक और कुसुम सुथार, दिव्या सोनी ने कांस्य पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों ने जिले के वुशु खेल प्रशिक्षक देवेश आर्य, प्रीतमसिंह राठौड़ एवं चिंकू देवी के नेतृत्व में पदक अर्जित किये। इस प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी भारतीय वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली आगामी वेस्ट जोन महिला वुशू लीग में भाग लेंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारतीय वुशु कोच राजेश टेलर, राजस्थान वुशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया, महासचिव ममता वर्मा, जिला वुशु संघ के संरक्षक दलपत सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, आर्यवीरदल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, निदेशक प्रशांत सिंह, विनोद आर्य, जिला खेल खिलाड़ियों की उपलब्धि. पदाधिकारी ओमप्रकाश बारिया, सहायक खेल अधिकारी रतन सिंह मंडलावत, कांतिलाल आर्य, भरत मेघवाल, वरुण शर्मा, छगन आर्य, छगननाथ, अंबिका प्रसाद तिवारी, जगदीश आर्य, गणपतलाल आर्य सहित जिला वुशु संघ के खिलाड़ियों ने खुशी जताई। जालोर. पदक के साथ विजेता खिलाड़ी।