Aapka Rajasthan

Jalore में भगवान परशुराम का गूंजा जयकारा, निकाली शोभायात्रा

 
Jalore में भगवान परशुराम का गूंजा जयकारा, निकाली शोभायात्रा

जालोर न्यूज़ डेस्क, जिले में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम जयंती को लेकर जिलेभर में विविध आयोजन हुए। परशुराम जयंती को लेकर जिला मुयालय पर मंडलनाथ महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र दवे, नगर परिषद उप सभापित अंबालाल व्यास, गोपाल जोशी, ललीत दवे, अरविंद पणिया, विजय गौड़, पवन दाधीच, विनिता, दिलीप शर्मा, विनोद शर्मा, डॉ ओम प्यारी शर्मा, सरोज व्यास, कनिष चौधरी, जगत बंधु, ओम पुरोहित, बंसत ओझा, विनिता ओझा, अनिता दवे, कार्तिक, अचलेश्वर आनन्द, शिव दवे, लक्ष्मी कांत, सुबोधकांत मिश्राएकोशल मिश्रा, अनिल व्यास, सुनील व्यास, देवेन्द्र नाग, नारायण सिंह राजपुरोहित,शैतान सिंह राजपुरोहित समेत कई जने मौजूद रहे।

सायला कस्बे में शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली गई 7 जिसको लेकर समस्त ब्राह्मण समाज बंधु सजधज कर सुबह आठ बजे ओटवाला रोड स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे 7 करीब नौ बजे शोभायात्रा वाहन रैली प्रारभ हुई। जिसमे सबसे आगे भगवान परशुराम की तस्वीर विराजित रथ चल रहा था। उसके पीछे साधु संतों का रथ था 7 उसके बाद डीजे की मधुर धुन पर लोग नाचते झूमते चल रहे थे वे भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे 7 जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से रवाना होकर उदेशो का वास, पुराना बस स्टेंड, गणपति मंदिर, मुय बाजार, शांतिपुरा, ब्रह्मपुरी, सान्थुओं का वास होते हुए जुनागाला स्थित खेतेश्वर पंचधाम मंदिर पहुंच विसर्जित हुई 7 शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। शोभायात्रा खेतेश्वर मंदिर पंचधाम तुरा पहुंची। वहां भगवान के जयकारों के साथ पूजा अर्चना की गई। खेतेश्वर मंदिर पंचधाम द्वारा चाय पानी की व्यवस्था की गई एवं श्रद्धालुओ द्वारा प्रसादी की व्यवस्था की। इस दौरान समस्त ब्राह्मण समाज सायला, बावतरा, वालेरा, मेगलवा, पोसाणा, थलवाड़, पांथेड़ी, तलियाना, दहिवा, तुरा, आसाणा, चौराऊ, ओटवाला, खरल, उमेदाबाद, वीराणा, रेवतड़ा, आलासन, बाकरा, सुराणा, दादाल, रगुनाथपूरा, मिठोड़ा, कालुडी समेत अन्य गांवों के लोगों ने भाग लिया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को ओटवाला रोड स्थित बालाजी मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 501 दीपकों से दीपमाला की गई।

सांचौर अक्षय तृतीया पर विप्र सेना जिला शाखा सांचौर द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समारोह परशुराम सर्किल सांचौर पर मनाया गया। पंडित दिनेश व विनोद श्रीमाली के आतिथ्य में भगवान परशुराम की प्रतिमा को पुष्प, हल्दी, कुमकुम व चंदन अर्पित कर गंगाजल, दूध व पंचामृत से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। नैवेद्य अर्पित कर परशुराम स्तोत्र पाठ के साथ धूप व दीप से आरती कर विप्रजनों द्वारा सर्व मंगल की कामना की गई। भगवान परशुराम सर्किल को पुष्पों द्वारा सजाया गया। इस अवसर पर विप्र सेना जिला शाखा अध्यक्ष भावेश त्रिवेदी, जिला सचिव रमेश राजपुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सीलू, सांचौर ब्लॉक अध्यक्ष नरोत्तम वैष्णव, चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर राजपुरोहित सुराचंद, विप्र फाऊंडेशन जिलाध्यक्ष जोगाराम राजपुरोहित, तुलसाराम पुरोहित, माघाराम पुरोहित, महिपाल जोशी मालवाड़ा, विजय पुरोहित, कन्हैयालाल शर्मा, नारायण दवे, गणपत पालडी, कनकराज, मफतलाल पुरोहित, रौनक, रमेश राजपुरोहित समेत बड़ी संया में लोग मौजूद रहे।

भीनमाल  ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को समाज के आराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके श्रीमाल नगर स्थित परशुराम चौक पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। विश्व कल्याणार्थ मेधा वृद्धि प्रार्थना सभा, परशुराम का महापूजन, परशुराम की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी, रक्तदान शिविर,परशुराम चौक परिक्रमा का आयोजन हुआ। बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाई। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर परशुराम चौक पर दीप महायज्ञ व विश्व कल्याणार्थ प्रार्थनासभा, उद्घाटन सत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नरोत्तम दवे के आचार्य में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना हुई। इस मौके जयकारों व वैद मंत्रों से माहौल भक्तिमय बना। इस मौके डॉ. अरुण कुमार दवे, दरगाराम पुरोहित, पार्षद श्यामलाल बोहरा, पार्षद प्रवीण एम. दवे, मानाराम पुरोहित, हरचंद पुरोहित, घनश्याम व्यास, मितेन्द्र बोहरा, मदन पुरोहित, सतीश दवे, रविशंकर दवे, सुरेश त्रिवेदी, रमेश पुरोहित, मुकेश शर्मा, सुरेश वोरा, रवि ठाकुर, जगदीश रामावत, नंदकिशोर त्रिवेदी, महेंद्र शर्मा, किशोर दवे, जगदीश दवे, मनीष दवे, नरोत्तम त्रिवेदी, अभिषेक व्यास, शभुदत दवे, मीठालाल वैष्णव, मीना शर्मा, मंजु बोहरा, सुमन दवे, ललिता त्रिवेदी, मंजु वैष्णव सहित कई लोग मौजूद थे।