Aapka Rajasthan

Jalore की बेटियों ने झारखंड में लहराया परचम, जीते 6 मेडल 5 स्वर्ण

 
Jalore की बेटियों ने झारखंड में लहराया परचम, जीते 6 मेडल 5 स्वर्ण

जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोर झारखंड के रांची में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में जालोर के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की है. 24 से 28 जनवरी तक आयोजित 67वीं स्कूल नेशनल वुशु प्रतियोगिता में जालोर के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते हैं. प्रतियोगिता में जालोर से तनिष्क सकारिया, छवि चौधरी, इशिता चौधरी, हिमानी वैष्णव, दिव्या सोनी, कुसुम सुथार ने भाग लिया। जिसमें 5 स्वर्ण और कुसुम सुथार ने कांस्य पदक जीता।

बेटियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया

जिला वुशू एसोसिएशन के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा और अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया- झारखंड के रांची में 5 दिवसीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में जालोर की टीम भी गई थी। इस प्रतियोगिता में जिले से कुल 6 खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम का नेतृत्व किया. प्रतियोगिता में तनिष्का पुत्र स्वर्गीय विनोद सकारिया, छवि पुत्री विनोद चौधरी, इशिता पुत्री विनोद चौधरी, हिमानी पुत्री दिनेश वैष्णव, दिव्या सोनी पुत्री धनश्याम सोनी व कुसुम पुत्री डूंगाराम जांगिड़ ने भाग लिया। जिसमें कुसुम सुथार ने 5 स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है.