Aapka Rajasthan

Jalore 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरे, शहर में निकाली रैली

 
Jalore 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरे, शहर में निकाली रैली

जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जालोर की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सामने कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। राज्य सरकार को कलेक्टर के माध्यम से 11 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा।महासंघ के जिला संयोजक किशनलाल सारण ने बताया- धरने में महासंघ के घटक संगठनों, जिसमें राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, ग्राम विकास अधिकारी संघ, राजस्थान आयुर्वेदिक परिचारक संघ, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, पशुपालन सहायक तकनीकी कर्मचारी संघ राजस्थान पुस्तकालय संघ, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक संघ, सहायक कर्मचारी संघ, राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज संगठन, प्रयोगशाला सहायक संघ, मंत्रालय कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के मुख्य महामंत्री पूनमचद बिश्नोई ने कहा कि 11 सूत्री मांग पत्र लंबे समय से सरकार के समक्ष लंबित पड़ा है। यदि सरकार ने कर्मचारियों से संवाद कायम नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला संयोजक किशनलाल सारण ने कहा कि कर्मचारियों के साथ सरकार द्विपक्षीय वार्ता कर मांगों पर निर्णय नहीं करने तक संघर्ष को जारी रहेगा।

इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मांजू, राधेश्याम तंवर, पोकाराम सोलंकी, रामनिवास साहू, लुंबाराम चौधरी, सांवलाराम चौधरी जालाराम खिलेरी, प्रदेश प्रवक्ता छोगाराम सारण, जयकरण खिलेरी, राजूराम सारण, जवारा राम मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, बाबूलाल सियाग,विशनाराम देवासी, कैलाश कड़वासरा समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इसके बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट से अस्पताल चौराहे नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।