Aapka Rajasthan

Jalore तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच आसमान में छाए बादलों ने चिंताएं बढ़ा दीं

 
Jalore तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच आसमान में छाए बादलों ने चिंताएं बढ़ा दीं

जालोर न्यूज़ डेस्क, मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। बुधवार सवेरे से धूप खिली रही और हवाएं चली। इस बीच दोपहर बाद अचानक से मौसम बदला और आसमान में बादलों की आवाजाही हुई। जिससे दिन के तापमान में आंशिक गिरावट आई। बुधवार को दिन का तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व मंगलवार को दिन का तापमान 24.3 डिग्री रहा। जबकि मंगलवार रात के तापमान 3.5 डिग्री का इजाफा हुआ। तामपान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार रात का तापमान 20.8 डिग्री रहा।

बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार 5 तारीख से एक बार फिर से मौसम बदलेगा। जिसका असर 4 अप्रेल से देखने को मिलेगा। 5 तारीख से आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।चिंताएं इसलिए, क्योंकि फसल कटाई हो रही  खेतों में मुख्य रूप से तैयार हो चुकी पकी हुई गेहूं की फसल की कटाई हो रही है। अब यदि तेज हवाएं चलती है तो पकी हुई फसल झडऩे की संभावना है। वहीं यदि बारिश होती है तो भी फसल भीगने से नुकसान की आशंका है।