Aapka Rajasthan

Jalore बादल व हवा से तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

 
Jalore बादल व हवा से तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

जालोर न्यूज़ डेस्क, जिले मे पिछले कुछ दिनों से तापमान में बड़ा उतार चढ़ाव का दौर चल रहा हैं। जिसके चलते चार दिन में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री गिरावट होकर 37.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री गिरावट के साथ 20.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जिससे आमजन को गर्मी से हल्की राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। वहीं, दिन का तापमान 40 डिग्री पार दर्ज होने की संभावना है। प्रदेश में 24 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। जिसके प्रभाव से अभी तक आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही हैं। कुछ दिनों से 10 से 14 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी नही हो पा रही हैं। 30 मार्च को दिन का तापमान 40 डिग्री व रात का तापमान 25.1 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। लेकिन 31 मार्च से तापमान में बदलाव के साथ लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

दो दिन बाद फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार जिले में पिछले कुछ दिनों तापमान में हो रही गिरावट आगामी दो दिन में रुकने के साथ ही बढ़ने की संभावना हैं। आगामी सात दिन में दिन का तापमान फिर 40 डिग्री व रात का तापमान 27 डिग्री से अधिक दर्ज होने की संभावना बनी हुई है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
30 मार्च 40 25.1
31 मार्च 38.1 22.3
1 अप्रैल 38 22.4
2 अप्रैल 37 25.1
3 अप्रैल - 20.8