Aapka Rajasthan

Jalore जून में सामान्य से 55 फीसदी कम बरसे बादल, जुलाई से उम्मीद

 
Jalore जून में सामान्य से 55 फीसदी कम बरसे बादल, जुलाई से उम्मीद
जालोर न्यूज़ डेस्क, जालोर शहर समेत जिलेभर में इस सीजन अब तक अच्छी बारिश का इंतजार है। सोमवार को भी उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। तापमान में भी आंशिक इजाफा हुआ, हालांकि आर्द्रता बढ़ी। दिन के तापमान में 2.8 डिग्री तक इजाफा हुआ। तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व रविवार को दिन का तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में 0.6 डिग्री तक इजाफा हुआ। तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूर्व शनिवार को रात का तापमान 29.6 डिग्री थी। कृषि मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा के अनुसार आगामी दो दिन जिले में मध्यम बारिश की संभावना है।

भीनमाल  जून माह करीब-करीब सूखा गुजरने के बाद अब जुलाई माह में किसानों को इन्द्रदेव की मेहरबानी की इंतजार है। जुलाई माह का पहला सप्ताह भी सूखा गुजरा है। ऐसे में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें है। इस बार जून माह में जिले में सामान्य से 55 फीसदी कम बरसात हुई है। साथ ही जुलाई माह के पहले सप्ताह में भी पश्चिमी राजस्थान का अधिकांश क्षेत्र सूखा रहा है। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में उमस का दौर बरकरार है। साथ ही दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं भी चल रही है, आसमान में बादल भी उमड़ रहे है, लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर रहे है। ऐसे में अच्छे जमाने की उमीद पाले बैठे किसानों व पशुपालकों के चेहरे पर मुरझा रहे है। इस मानसून सत्र में जालोर व सांचौर जिले के अधिकांश क्षेत्र में पर्याप्त बरसात नहीं हुई है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जुलाई से फिर से प्रदेश में मानसून तंत्र एक्टिव होने की संभावना जताई है।

9 व 10 जुलाई को जोधपुर संभाग में बरसात की संभावना

भले ही जून माह जिलेवासियों के लिए कोई राहत लेकर नहीं पहुंचा है, लेकिन जुलाई माह में इन्द्रदेव के मेहरबान होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि एक परिसंचारतंत्र हनुमानगढ़ के आस-पास बना हुआ है। ऐसे में 9 व 10 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना है। गत दिनों जयपुर क्षेत्र में अच्छी बरसात हुई है। जालोर जिले में जुलाई में सामान्य बरसात 150 एमएम होती है। वहीं पूरी होने की संभावना है।  मौसम विज्ञान विभाग से मिली सूचना पर 9 व 10 जुलाई को फिर से मानसून एक्टिव रहेगा। दो दिन में जोधपुर संभाग में बरसात हो सकती है। जुलाई में सामान्य के मुकाबले पर्याप्त बरसात होने की संभावना है।