Aapka Rajasthan

Jalore शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, प्रसिद्ध कलाकार गीता बेन रबारी व छोटू सिंह रावणा ने दी भजन संध्या में प्रस्तुति

 
 Jalore शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, प्रसिद्ध कलाकार गीता बेन रबारी व छोटू सिंह रावणा ने दी भजन संध्या में प्रस्तुति

जालोर न्यूज़ डेस्क,शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार रात गुजरात की प्रसिद्ध कलाकार गीता बेन रबारी व छोटू सिंह रावण ने अपने भजन प्रस्तुत किए। दोनों कलाकारों के भजन सुनने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भारी भीड़ को देख पुलिस को मेन गेट बंद करना पड़ा। इस दौरान भारी भीड़ को देखकर वहां भगदड़ मच गई।

छोटू सिंह रावण ने भजन संध्या में जय श्री राम, जय जय राम, शिव लहरी, भोलेनाथ तेरे दरबार में, शिव तेरी महिमा के अनुपम भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद जैसे ही गुजरात की कलाकार गीता बेन रबारी ने अपनी प्रस्तुति शुरू की, पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

गीताबेन ने अपने भजनों में अयोध्या में मंदिर बनेगा, दरबार में योगी आया, ऊंचा तेरा दरबार, ये देश है दुनिया का गहना सहित एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिनमें देर रात तक श्रोताओं ने भजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान भक्तों ने बीच-बीच में कई भजनों पर डांस भी किया।

शनिवार को भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दस बजे तक पूरा पंडाल लोगों से भर गया। इसके बाद मंदिर के बाहर टीवी स्क्रीन से भी लाइव कार्यक्रम देखा गया। यहां लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को मेन गेट बंद करना पड़ा। लेकिन, अभी भी मंदिर से लेकर दासपा बायपास रोड और पुराना जुंजानी बस स्टैंड तक लोगों की कतारें लगी रहीं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। शहर के वराह दोपहर 12.30 बजे श्याम मंदिर पहुंचेंगे, इसके बाद नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।