Aapka Rajasthan

Jaisalmer में 10 दिन में चिंकारा शिकार की दो घटनाएं, लोगों में आक्रोश

 
Jaisalmer में 10 दिन में चिंकारा शिकार की दो घटनाएं, लोगों में आक्रोश 

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर रामगढ़ नहरी क्षेत्र में भी चिंकारा के शिकार की घटना सामने आई है। शनिवार को श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा के उपाध्यक्ष मोहनलाल कड़वासरा ने जैसलमेर उपवन संरक्षक को सूचना दी कि नहर खाला नंबर 15 के पास चिंकारा के शिकार की घटना हुई है। मौके पर मृत हिरण के अवशेष पड़े हैं। इस पर उप वन संरक्षक द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना देकर वन विभाग के कर्मचारी को मौके पर भेजा गया। शिकार के आरोपी मोतीलाल भील, नरपतराम मेघवाल व विनोद कुमार बावरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिंकारा के अवशेष बरामद कर लिए है। पुलिस ने मौके से मृत हिरण की चार टांगे व हड्डियां बरामद की है।

नेहड़ाई मामले में वन विभाग ने बरियाम खान पुत्र आचार खान व गहने खान पुत्र आचार खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही शिकारियों से मिली भगती करने वाले बेलदार मखने खान को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं रामगढ़ चिंकारा शिकार के मामले में तीन आरोपियों में से वन विभाग ने मोतीलाल भील व विनोद कुमार बावरी को गिरफ्तार कर लिया है। जैसलमेर में बढ़ रही शिकार की घटनाओं को लेकर वन्यजीव प्रेमियों द्वारा कलेक्ट्रेट के आगे धरना देकर विरोध जताया जा रहा है। वन्यजीव प्रेमियों द्वारा इस विरोध प्रदर्शन में सद्बुद्धि यज्ञ कर आहुतियां दी जा रही है। इसके साथ ही अर्जुनराम विश्नोई द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है।