Aapka Rajasthan

दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार! 4 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, कई घंटे तक लगा रहा जाम

 
दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार! 4 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, कई घंटे तक लगा रहा जाम

जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ क्षेत्र स्थित दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर भीषण सड़क हादसा हुआ। रायसर थाना क्षेत्र के भाटकाबास गांव के पास एक कैंटर और यात्री वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 4 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैंटर और यात्री वाहन में टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह यात्री वाहन दौसा से मनोहरपुर जा रहा था, तभी सामने से तेज गति से आ रहे कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा गया। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

वाहन के अंदर कई लोग फंस गए थे
टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री वाहन के परखच्चे उड़ गए। कई लोग वाहन के अंदर फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिस पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतकों की पहचान की जा रही है। साथ ही परिजनों को सूचना देने का सिलसिला भी जारी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। इस हाईवे पर हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल के दिनों में इस हाईवे पर बड़े हादसे देखने को मिले हैं, हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।