Aapka Rajasthan

Jaisalmer में 2 डिग्री बढ़ा तापमान, बारिश की संभावना

 
Jaisalmer में 2 डिग्री बढ़ा तापमान, बारिश की संभावना

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर जिले में पिछले दो तीन दिनों से चल रही आंधी व बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ रहा। वहीं मंगलवार सुबह भी आसमान साफ रहा। तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ती गर्मी के चलते एक बार फिर लोग परेशान हुए। सुबह व शाम को ही जरूरी काम के चलते लोग घरों से बाहर निकलते हैं। फ्रूट व जूस की दुकानों पर गर्मी से राहत पाते लोग नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय चौराहे भी सूने हो रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आंधी व बारिश की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जैसलमेर में हुई बारिश के बाद से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। वहीं रात का पारा भी 6 डिग्री गिरकर 21 डिग्री पर आ गया था। लेकिन अब तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है। सोमवार को दिन के पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात में भी एक ही दिन में 6 डिग्री बढ़ा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी आंधी की बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को जिले में आंधी व बारिश की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि मंगलवार को जिले के कुछ भागों में बारिश होने के साथ मेघगर्जन, वज्रपात व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिससे तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी। वहीं गर्मी से भी राहत मिलेगी।