Jaisalmer भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने जिला कार्य समिति की बैठक ली

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्स ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कहीं। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी कासम अली राठौड़ ने केंद्र सरकार की योजनाएं जो अल्पसंख्यक वर्ग के हित के लिए चलाई जा रहीं है, उन योजनाओं का हर भाजपा कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर का प्रचार प्रसार करने की बात कहीं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन खान ने जैसलमेर व पोकरण दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आगामी विधाानसभा चुनाव में कमल का फूल खिलने की बात कहीं। बैठक में विक्रमसिंह नाचना, पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर मिशन 2023 के लिए कमर कसने का आह्वान किया।