Aapka Rajasthan

Rajasthan Big News: जैसलमेर में चलती ट्रेन से गिरी महिला यात्री, आरपीएफ की महिला जवान ने सजगता से बचाई जान

 
Rajasthan Big News: जैसलमेर में चलती ट्रेन से गिरी महिला यात्री, आरपीएफ की महिला जवान ने सजगता से बचाई जान

जैसलमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर जैसलमेर जिले से सामने आई है। जैसलमेर में एक एक महिला यात्री ट्रेन से गिर गई है। लेकिन आरपीएफ की महिला जवान की सजगता से महिला की जान बच गई। जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते एक महिला प्लेटफार्म पर गिर गई थी। गनीमत रही कि आरपीएफ महिला कांस्टेबल ने महिला को खींच लिया और इससे उस महिला की जान बच गई। 

डूंगरपुर में बदमाशों ने 13 साल की नाबालिग का किया गैंगरेप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

01

जानकारी के अनुसार जैसलमेर से लालगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस निर्धारित समय पर रवाना हुई है। इस दौरान प्लेटफार्म पर एक महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। जिसके चलते संतुलन बिगड़ने से महिला का पैर फिसल गया और वह गिर गई। महिला चलती ट्रेन के बीच फंसने वाली ही थी कि वहां ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस की महिला कांस्टेबल सुमन ने फुर्ती दिखाई और दौड़कर महिला को बचा लिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को मिली जान से मारने की धमकी, पीसीसी चीफ डोटासरा ने प्रेसकाॅन्फ्रेस में लगाया गंभीर आरोप 

01

आरपीएफ महिला कांस्टेबल सुमन ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खींच लिया। जिससे कांस्टेबल व महिला दोनों प्लेटफार्म पर गिर गई।  महिला कांस्टेबल सुमन की तत्परता से बड़ा हादसा होते होते टल गया।  इस दौरान महिला सहित रेलवे पुलिस, रेलवे स्टाफ व आसपास के लोगों ने महिला कांस्टेबल की बहादूरी की सराहना की है। कांस्टेबल सुमन द्वारा अकेले ही यात्री की जान बचाने पर रेलवे पुलिस जैसलमेर ने कांस्टेबल सुमन का हौंसला बढ़ाते हुए आभार जताया है। इस दौरान महिला कांस्टेबल सुमन के हाथ के चोट भी लगी।