Aapka Rajasthan

Jaisalmer में 17-18 मई को ऑरेंज हीट वेव अलर्ट, तापमान 44 डिग्री

 
Jaisalmer में 17-18 मई को ऑरेंज हीट वेव अलर्ट, तापमान 44 डिग्री

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर में एक बार फिर हीटवेव का दौर शुरू हो चुका है। पहले दिन ही तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। अगले तीन दिन हीटवेव की चेतावनी है। ऐसे में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचने की प्रबल संभावना है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। आसमान से आग बरसने वाली धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। वहीं बुधवार को भी दिन भर चली गर्म हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया। जन जीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिन इससे भी मुश्किल भरे हो सकते हैं। 17 व 18 मई को हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। ऐसे में गर्मी का प्रभाव तेज हो जाएगा। हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन व मेडिकल विभाग द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है। वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों व बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है। बुधवार को दिन के पारे में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज हुआ।

जैसलमेर। धूप और गर्मी से बचाव करते लोग। - Dainik Bhaskar

18 मई तक चलेगी लू, 46 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में आने वाले तीन दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार को हीटवेव का येलो अलर्ट है। वहीं 17 व 18 को हीटवेव का प्रभाव तेज हो जाएगा। 17 व 18 को हीटवेव का ओरेंज अलर्ट है। गालव के अनुसार आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।