Aapka Rajasthan

Jaisalmer विकास एवं विचार मंच संस्थान की कार्यकारिणी गठित, बल्लाणी बने अध्यक्ष

 
Jaisalmer  विकास एवं विचार मंच संस्थान की कार्यकारिणी गठित, बल्लाणी बने अध्यक्ष

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर विकास एवं विचार मंच संस्थान की कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। चुनाव अधिकारी लक्ष्मीनारायण श्रीमाली की देखरेख में हुए चुनाव में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त पर्यटन अधिकारी भंवरलाल बल्लाणी को संस्थान का अध्यक्ष, राजेंद्र अवस्थी को सचिव और मनोज आर भाटिया को कोषाध्यक्ष चुना। अध्यक्ष बल्लाणी ने सभी सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें ऋषि तेजवानी व महेश वासु उपाध्यक्ष, कैलाश कच्छवाहा व बाबूलाल लीलावत सह सचिव, विनोद डांगरा संगठन मंत्री, पदम सिंह सह संगठन मंत्री, महेश भूतड़ा प्रवक्ता, गजेंद्र जैन सह प्रवक्ता, पुरूषोत्तम पुरोहित हैं। प्रचार मंत्री एवं सलाहकार हैं। समिति में आनंद जगाणी, ओमप्रकाश बिस्सा व रमेशचंद्र व्यास को नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार संरक्षक मंडल में हिम्मताराम चौधरी व अर्जुनदास चांडक को नियुक्त किया गया। अध्यक्षीय भाषण में बल्लाणी ने कहा कि यह मंच जैसलमेर से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं के समुचित समाधान के लिए व्यापक जनजागरूकता पैदा करेगा। सबसे पहले हमारी जिम्मेदारी है कि हम जैसलमेर जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शहर को स्वच्छ रखने, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा आमजन को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करने जैसे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें।

साथ ही जैसलमेर को हरा-भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरणीय समस्याओं का सामना न करना पड़े। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। बैठक में खेताराम सुथार, मनोहरलाल केला, मधुसूदन सेवक, राजेश व्यास, जेठाराम प्रजापत, सिद्धार्थ पालीवाल, अमृतलाल, राजू जैन, पार्थ जगाणी, राजेंद्र माली देवा व देवीलाल माली सहित शहर के प्रबुद्धजन मौजूद थे।