Aapka Rajasthan

Jaisalmer पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा सुंदर कांड का पाठ, महाप्रसादी का आयोजन

 
Jaisalmer पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगा सुंदर कांड का पाठ, महाप्रसादी का आयोजन

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार बीजेपी धूमधाम से मनाएगी। बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा ने बताया कि 17 सितंबर रविवार के दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन देश के सीमावर्ती जिले में बीजेपी धूमधाम से मनाएगी। इस दिन अल सुबह सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम को 6 बजे गौ शाला में गो सेवा का कार्यक्रम रखा गया है। 17 सितंबर रविवार रात भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ होगा और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सारदा ने बताया कि अन्तोदय योजना के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर 25 सितंबर को जयपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा 17 सितंबर को शाम 4.30 बजे भाजपा के नए जिला कार्यालय में जिला बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, विधानसभा प्रभारी व संयोजक, विस्तारक, जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक व प्रत्याशी, सभी मोर्चाध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा ने बताया कि भाजपा एसटी मोर्चा सम्मेलन 17 सितंबर को 11 बजे भाजपा के नए कार्यालय में आयोजित होगा। इस सम्मेलन के लिए उगा राम भील, तगा राम भील, नाथूराम, अशोक कुमार व खातू देवी को ज़िम्मेदारी दी गई है। साथ ही 17 सितंबर रविवार को ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रविवार के दिन अल सुबह लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में दर्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम को 6 बजे गो शाला में गो सेवा के बाद रात को भाजपा कार्यालय में सुंदर कांड का पाठ होगा और महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।