Aapka Rajasthan

Jaisalmer में छाए बादल, गिरा तापमान,19 मार्च तक तेज हवा चलने की संभावना

 
Jaisalmer  में छाए बादल, गिरा तापमान,19 मार्च तक तेज हवा चलने की संभावना

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर में मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। मंगलवार को गर्मी के बाद बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 3 बजे के बाद हल्की बूंदें भी आसमान से गिरी और तेज हवाएं चलने लगी। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। आसमान में बादलों से एक ओर जहां मौसम सुहावना हुआ। वहीं तेज हवा से अंधड़ जैसी स्थिति हो गई। दिन में अंधेरे जैसी स्थिति होने से लोगों को हेड लाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ी। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह मौसम में बदलाव आया है। ऐसा मौसम 19 तारीख तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल गालव ने बताया कि जैसलमेर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कि वजह से मौसम में बदलाव आया है। पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव से तापमान में कम ज्यादा बढ़ोतरी चल रही है। मंगलवार को तापमान 36.6 डिग्री था वहीं बुधवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 19 मार्च तक तेज हवाओं और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जैसलमेर में बुधवार को अचानक आए मौसम में बदलाव से लोगों को सूरज की तेज किरणों से राहत मिली। आसमान में बादल आ जाने से मौसम सुहावना हुआ।