Aapka Rajasthan

Jaisalmer मौसम में बदलाव से आसमान में छाए रहे बादल, बारिश की उम्मीद

 
Jaisalmer मौसम में बदलाव से आसमान में छाए रहे बादल, बारिश की उम्मीद

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर में पिछले काफी दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली। सोमवार से बदले मौसम का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। जैसलमेर शहर में मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही। लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। साथ ही हल्की ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को बादलों के आने से धूप का असर कम हुआ और लोगों को सूरज की तेज किरणों से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो 5-6 अप्रैल को एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

बादलों के आने से गर्मी से मिली राहत।

रात के तापमान में 1 डिग्री की हुई गिरावट

जैसलमेर में बादलों की आवाजाही से तापमान में हल्की गिरावट भी हुई। रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 5 अप्रैल तक तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी। तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं आने वाली 5-6 अप्रैल को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से बादल छाने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।