Aapka Rajasthan

आज से 6 महीने के लिए बंद हुआ जैसलमेर एयरपोर्ट,वीडियो में जाने सबकुछ

जैसलमेर का सिविल एयरपोर्ट आज यानी गगुरुवार से 6 महीनों के लिए  सूना हो जाएगा। अब सभी को अक्टूबर महीने तक हवाई सेवाओं का इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इंडिगो विमानन कंपनी ने अक्टूबर 2024 में विंटर शेड्यूल के तहत दिल्ली, मुंबई और जयपुर के लिए अपनी हवाई सेवाएं शुरू की थी।
 

 
;

जैसलमेर में गुरुवार से सिविल एयरपोर्ट सूना हो जाएगा। अब सभी को अक्टूबर महीने तक हवाई सेवाओं का इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इंडिगो विमानन कंपनी ने अक्टूबर 2024 में विंटर शेड्यूल के तहत दिल्ली, मुंबई और जयपुर के लिए अपनी हवाई सेवाएं शुरू की थी।अब कंपनी का विंटर शेड्यूल 12 मार्च को समाप्त होने के बाद से गुरुवार को एयरपोर्ट सूना हो गया है। अब पर्यटन सीजन के आगाज और विंटर शेड्यूल के तहत अक्टूबर 2025 में दुबारा से हवाई सेवाओं का संचालन होगा।सिविल एयरपोर्ट जैसलमेर के निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया- इंडिगो ने 12 मार्च तक दिल्ली, जयपुर और मुंबई के लिए शेड्यूल जारी किया था, जो पूरा हो गया है। 13 मार्च से कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, इसलिए हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी।


विंटर शेड्यूल के तहत चली 5 महीने फ्लाइट्स
जैसलमेर में 5 महीने तक हवाई सेवाएं देने के बाद बुधवार को इंडिगो की अंतिम फ्लाइट जैसलमेर पहुंची। कंपनी ने 12 मार्च तक का ही शेड्यूल जारी किया था। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई। बुधवार को मुंबई, दिल्ली और जयपुर से इंडिगो की फ्लाइट्स जैसलमेर आईं। गुरुवार से जैसलमेर का सिविल एयरपोर्ट सूना हो जाएगा। गुरुवार से कोई फ्लाइट यहां नहीं आएगी।

1 दिसंबर 2024 को जोड़ा था जयपुर
इंडिगो ने 1 अक्टूबर से मुंबई और दिल्ली के लिए, जबकि 1 दिसंबर से जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू की थीं। अब शेड्यूल पूरा होने के बाद कंपनी ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। जैसलमेर में सबसे पहले एयर कनेक्टिविटी स्पाइसजेट ने शुरू की थी। कंपनी समर और विंटर शेड्यूल जारी करती थी। हर साल विंटर सीजन में फ्लाइट्स चलती थीं, लेकिन समर में सेवाएं बंद रहती थी। इस बार इंडिगो ने अपनी हवाई सेवाएं दिल्ली, मुंबई व जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू की।

सैलानियों की संख्या में होगी कमी
फ्लाइट्स बंद होने से पर्यटन सीजन का ऑफ सीजन शुरू हो गया है। इससे पर्यटन को बड़ा नुकसान होगा। होली से पहले हवाई सेवाएं बंद होने से सैलानियों की संख्या घटेगी। हर साल कई पर्यटक होली मनाने जैसलमेर आते हैं। अब फ्लाइट्स बंद होने से पर्यटन व्यवसायियों को नुकसान होगा। गर्मियों में भी कई सैलानी जैसलमेर आते हैं, लेकिन हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित होगा।