Aapka Rajasthan

Jaisalmer हर महिला ने पहना 100 तोला सोना, 2500 करोड़ का गरबा

 
Jaisalmer हर महिला ने पहना 100 तोला सोना, 2500 करोड़ का गरबा

जैसलमेर  न्यूज़ डेस्क, पोरबंदर तस्वीर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के पोरबंदर शहर की है। जहां महेर समुदाय के द्वारा पारंपरिक गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें 5 हजार से ज्यादा महिलाओं ने मणियर शैली में रास में हिस्सा लिया। इस गरबे में शामिल हर महिला ने सौ तोला सोना पहना था। सभी महिलाओं ने कुल 2500 करोड़ की कीमत के गहने पहने थे।

2100 rupees prize for the best group in Garba Raas | गरबा रास में बेस्ट  ग्रुप को 2100 रुपए पुरस्कार - Bhilwara News | Dainik Bhaskar

गुजरात में अनोखे गरबे

सुरेंद्रनगर| फोटो सुरेंद्रनगर शहर के सोनापुरी स्मशान का है, जहां एक ओर मंगलवार को चिताएं जल रही थी और दूसरी तरफ डीजे की ताल पर महिलाओं का गरबा हुआ। सोनापुरी स्मशान में स्थित मेलड़ी माता के मंदिर में पिछले 3 साल से गरबा होता है। पिछले दो साल से वहां आने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। फोटो: हेमांग रावल