Aapka Rajasthan

Jaisalmer में बादलों का डेरा, ठंडी हवा लोगों को राहत

 
Jaisalmer में बादलों का डेरा, ठंडी हवा लोगों को राहत 

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर में बादलों की आवक से लोगों को बारिश की उम्मीद जागी है। वहीं मौसम विभाग ने चार दिन का मौसम साफ रहने के साथ साथ बारिश की संभावना से इनकार किया है। जैसलमेर शहर में गुरुवार को अलसुबह काले बादलों की आवक हुई। बादलों के साथ साथ ठंडी हवाएं भी चली। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बादलों की आवक से उमस भी रही।हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना ने इनकार किया है लेकिन लोगों को काले बादलों के आने से बारिश होने की आशा है। बादलों के आने से सूरज की तपन कम हुई और लोगों को लंबे समय बाद ठंडी हवाओं से सुकून मिला।

बादलों की आवक से लोगों को बारिश होने की उम्मीद जगी।

गौरतलब है कि जैसलमेर में मंगलवार से मानसून कमजोर पड़ गया है। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 4 दिन तक बारिश नहीं होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पूर्वी राजस्थान में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। हालांकि गुरुवार सुबह से आसमान में काले बादलों के छाने से लोगों को एक बार फिर मानसून की बारिश होने की उम्मीद जागी है।