Aapka Rajasthan

Jaisalmer में बाल श्रम के खिलाफ अभियान शुरू

 
Jaisalmer में बाल श्रम के खिलाफ अभियान शुरू

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला प्रशासन के सहयोग से श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला पुलिस, रेलवे पुलिस फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन जैसलमेर एवं उसके आस-पास बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाकर बाल श्रम नहीं करवाने के लिए लोगों को पाबंद किया गया। श्रम कल्याण अधिकारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया- रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों पर काम कर रहे श्रमिकों के संबंध में ठेकेदार को बाल कल्याण समिति एवं श्रम विभाग द्वारा बाल श्रमिक नहीं रखने के संबंध में वचन पत्र भरवाए गए।

मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि इस अभियान के दौरान रेलवे पुलिस से इंस्पेक्टर अशोक डॉडवाल, बाल कल्याण समिति से सदस्य शैतान सिंह, मूला राम चौधरी, पुना चौहान, श्रम विभाग से जिला प्रबंधक जीवन दान, पुलिस थाना कोतवाली से अल्ताफ हुसैन के साथ खेता राम, मनोज कुमार, लून दान, अशोक कुमार मौजूद रहे और आवश्यक कार्यवाही में हिस्सा लिया।

मनोज चौधरी ने बताया कि जिले में महीन भी बाल श्रम ना हो इसको लेकर विभाग काफी अलर्ट है। हम लगातार अभियान चलाकर जगह जगह दबिश देकर चेक भी करते हैं। अगर कोई बाल श्रम करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में अपने काम काज वाली जगहों पर बाल श्रम ना करवाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी तुरंत शिकायत करें। उन्होंने लोगों को वचन पत्र भरवाकर बाल श्रम ना करवाने की शपथ दिलाई।