Aapka Rajasthan

Jaisalmer रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट, सुबह हल्का कोहरा

 
Jaisalmer रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट, सुबह हल्का कोहरा
जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पिछले 7 दिनों से रात के पारा में लगातार गिरावट हो रही है। जिससे सर्दी का असर तेज हो गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लेकिन शाम होते ही फिर से ठंड शुरू हो गई। रविवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। इस वजह से सर्दी का असर और तेज होगा।