जयपुर की गलियों में घूमीं जीनत अमान, जौहरी बाजार में की खरीदारी; फुटेज में देंखे रामबाग पैलेस में हाई टी और हस्तरेखा विशेषज्ञ से मुलाकात
जयपुर में इन दिनों वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के पहले फेज में शहर पहुंचीं अभिनेत्री जीनत अमान ने अपने व्यस्त शेड्यूल से एक दिन का ब्रेक लिया और जयपुर को अपने अंदाज में एक्सप्लोर किया। उन्होंने इस खास दिन की अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों में जयपुर की पुरानी गलियों से लेकर जौहरी बाजार और रामबाग पैलेस तक की झलक देखने को मिली।जीनत अमान ने अपने ऑफ डे पर जयपुर के परकोटा क्षेत्र की गलियों में घूमने का आनंद लिया। इसके बाद वह जौहरी बाजार पहुंचीं, जहां उन्होंने चांदी की ज्वेलरी और साड़ियों की खरीदारी की। जयपुर की पारंपरिक कला और बाजारों के बीच अभिनेत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।
पुराने शहर की गलियों में घूमीं अभिनेत्री
जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में बताया कि छुट्टी का दिन मिला तो उन्होंने वही करने का फैसला किया, जिसके लिए जयपुर खास तौर पर जाना जाता है। उन्होंने पुराने शहर की व्यस्त गलियों में घूमने और खरीदारी करने का अनुभव साझा किया।अभिनेत्री ने जयपुर की गलियों में चांदी की ज्वेलरी और साड़ियों की खरीदारी की। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि जयपुर ने उनके ऑफ डे को यादगार बना दिया। तस्वीरों में वह शहर के पारंपरिक माहौल और बाजारों का आनंद लेती नजर आईं।
रामबाग पैलेस में हाई टी का लिया आनंद
शहर घूमने के बाद जीनत अमान ने रामबाग पैलेस का भी रुख किया। यहां उन्होंने हाई टी का आनंद लिया। जयपुर की शाही विरासत और ऐतिहासिक माहौल के बीच अभिनेत्री ने अपने इस ब्रेक को खास अंदाज में बिताया।रामबाग पैलेस में जीनत अमान ने हस्तरेखा विशेषज्ञ से भी मुलाकात की। उन्होंने अपने हाथों की रेखाएं दिखाईं और हस्तरेखा विशेषज्ञ से बातचीत की। इस दौरान की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं।
‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के लिए जयपुर आई हैं
जीनत अमान इन दिनों वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर में हैं। शूटिंग के दौरान उन्हें जब एक दिन का ऑफ मिला तो उन्होंने शहर के पर्यटन और पारंपरिक बाजारों का आनंद लिया। जयपुर में फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान कलाकार अक्सर शहर की ऐतिहासिक विरासत, बाजारों और खान-पान का अनुभव करते नजर आते हैं। जीनत अमान का यह ऑफ डे भी इसी कड़ी का हिस्सा रहा, जिसमें उन्होंने परकोटा की गलियों में घूमने, जौहरी बाजार से खरीदारी करने और रामबाग पैलेस में समय बिताने का आनंद लिया।
